देश में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर तेज़ी के साथ दस्तक देता दिखाई दे रहा हैं। जिसे केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज सभी राज्यों को एक पत्र लिखा जिसमें लिखा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है। पत्र में लिखा है कि राज्यों को महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे, जैसाकि हमने पहले किए हैं।
महाराष्ट्र में मामलें बढ़े –मुंबई में बीते 24 घंट में कोरोना के 1702 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 537 मरीज कोरोना से ठीक हुए और दो मरीजों की मौत भी हुई है। देश में 24 घंटों कोरोना के मामलों की बात करें तो 7240 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज निकले थे।

