संसद शीतकालीन सत्र का एक दिन पहले समापन,जानिए कितने बिल पर लगी मोहर 

नई दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र आज समाप्त हो हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही तय समय से एक दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। ख़बरों की मानें तो, संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से आरमभ हुआ था जिसे कल गुरूवार 23 दिसंबर तक शेड्यूल्ड था लेकिन एक दिन पहले ही दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। शीतकालीन सत्र में कुल 18 बैठकें हुईं हैं। वहीं विपक्षी सदस्यों द्वारा दोनों सदनों में व्यवधान के कारण सत्र में 18 घंटे और 48 मिनट का नुकसान हुआ। दूसरी तरफ,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा में दो दिसंबर को 204 फीसदी का रिकॉर्ड काम किया गया।

आपको बतादें कि इस शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने जिस दो मुद्दे को सबसे अधिक उठाया वे थे लखीमपुर खीरी हिंसा और राज्यसभा से 12 सांसदों का निलंबन अहम् रहा। इसके अलावा राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने किसानों को कुचलने के मामले में आरोपी आशीष मिश्रा टेनी के पिता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग भी की जिसके लिए कई बार आवाज़ उठाई गई। विपक्षी नेताओं ने इस दौरान मार्च निकालकर संसद परिसर के बाहर भी प्रदर्शन किया। हालांकि विपक्ष के हंगामे के दौरान कई अहम विधेयकों पर मोहर भी लगाई गई है।

इस बार संसद शीतकालीन सत्र में पास हुए विधेयकों की सूची –

1 . केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में मंगलवार को लड़कियों की विवाह की आयु 18 से बढ़ाकर 21 करने संबंधित विधेयक पेश किया।

2.वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने वाला विधेयक मंगलवार को राज्यसभा में पास हुआ। बिल के खिलाफ विरोध जताते हुए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। 
3-.चुनाव कानून संशोधन विधेयक, 2021 संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है। इसमें मतदाता सूची से दोहराव को समाप्त करने के प्रावधान हैं। सदन में विपक्ष ने इस बिल का भी भारी विरोध किया था।
4-.विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच लोकसभा में जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021 को भी पेश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *