लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका   

किच्छा। ऊर्जा निगम में कार्यरत लाइनमैन संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

निर्मल उम्र 36 वर्ष पुत्र नंद राम निवासी बंगाली कॉलोनी सिरोली कलां थाना पुलभट्टा मूल रूप से ग्राम धनौरी तहसील स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी था। विवाह के बाद पिछले 15 वर्ष से ही वह बंगाली कॉलोनी में रह कर लालपुर बिजली घर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लाइन मैन का कार्य कर रहा था। उसका अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।  मंगलवार रात भी उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसके बाद वह आधी रात को रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *