26 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, छह स्कूल सम्मानित

देहरादून: केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेशों में विकसित करने पर उत्तराखंड में अब स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि देते हुए 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मान नवाज़ा गया। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल श्रेणी में 20 और उप श्रेणी में छह स्कूलों को पुरस्कृत किया गया है।

आज मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों के लिए पांच मूलभूत सिद्धांत तय हुए हैं इसी कड़ी में हर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, हर स्कूल को एक-एक गांव गोद लेकर गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाना होगा, नशा मुक्त स्कूल, ग्रीन कैम्पस स्कूल एवं प्रत्येक माह शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम अब किए जाएंगे।  

इस बैठक में अपर सचिव शिक्षा दीप्ति सिंह, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक आके कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा बंदना गर्ब्याल, अनु सचिव विभूति रंजन, अपर निदेशक आरके उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट, लीलाधर व्यास आदि उपस्थित रहे।

ये स्कूल हुए चयनित –
दून इंटरनेशनल स्कूल पौंधा देहरादून, दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, जेएमडी इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानीजनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल पिथौरागढ़, जीपीएस सलकोट पिथौरागढ़, पीएस ढुंगीधार टिहरी गढ़वाल,केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी, यूपीएस छितार चौखुटिया अल्मोड़ा, पीएस बुरसोल थराली चमोली, केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ चमोली, पीआरबीएचएस एकेडमी काशीपुर, आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, पीएस महाराजपुर रुद्रपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल डुंगरी पौड़ी, ज्योति स्पेशल स्कूल ऋषिकेश, केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून, जीजेएच स्कूल सुद्धोवाला देहरादून, केन्द्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर देहरादून, यूपीएस रूहाल्की दयालपुर हरिद्वार, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार, पीएस बसोट अल्मोड़ा, केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी, जवाहर नवोदय विद्यालय जयहरीखाल पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *