चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव का जबसे एलान हुआ है तबसे कयास है कि आखिर विपक्षी पार्टी कांग्रेस किस दावेदार को उतारेगी ? पार्टी ने कल यानी बृहस्पतिवार तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा करना तय किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द प्रदेश अध्यक्ष इस पर निर्णय लेंगे।
चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। उपचुनाव की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। उपचुनाव की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

