UKSSSC: रैंकर्स भर्ती का रिजल्ट सोमवार को होगा आउट

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सात भर्तियों पर शासन फैसला लिए जानें पर अनुमति प्राप्त हुई है जिसके चलते जिन तीन भर्तियों के रिजल्ट आ गए हैं और आयोग उनकी प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जिसके तहत रैंकर्स भर्ती का संशोधित परिणाम सोमवार को जारी हो जाएगा। दो भर्तियों पर अभी और समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद फैसला लिया जाना है। यूकेएसएसएससी ने 29 दिसंबर को एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी थी, जिसके बाद इसके दस्तावेज का सत्यापन शेड्यूल जारी कर दिया था। सात भर्तियों पर निर्णय लेने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी जो कि शुक्रवार को मिल गई। आयोग ने तय किया कि जिन भर्तियों के परिणाम जारी हो चुके हैं, उनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्दी शुरू कर दी जाए। जिन भर्तियों के अभी परिणाम नहीं आए, उनमें से एक-दो भर्तियों की और जाँच होगी जिसके बाद तिम फैसला सामने आएगा।

इसके अलावा इस बात ही आशंका बानी हुई है कि  भर्ती मुश्किल ही रद्द होगी। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *