कई दिनों से डॉक्युमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर पर बरपे बवाल की आग अब बॉलीवुड के कई बड़े हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने लाने लगा है इतना ही नहीं अब इस डॉक्यूमेंट्री की मेकर लीना मणिमेकलई के नए ट्वीट के बाद विवाद भड़क रहा है। एक तरफ जहां लोग उनपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला, लेफ्ट पार्टिज जैसे कांग्रेस, टीएमसी आदि पर लीना को सपोर्ट करने आई। जानिए इस मामलीन पर किसकी क्या राय है –
लीना का भाजपा पर निशाना –अब लीना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘बीजेपी पेरोल ट्रोल आर्मी को पता नहीं है कि लोक थिएटर कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कितना शांत रहते हैं। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी अथक नफरत और धार्मिक कट्टरता से नष्ट करना चाहते हैं। भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता।’ “लीना ने ये भी कहा है की जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं “ये ट्रोल मेरी कलात्मक स्वतंत्रता के पीछे पड़े हुए हैं। अगर मैं इन नासमझ दक्षिणपंथी भीड़ माफिया के डर से अपनी आजादी दे दूंगी, तो मैं सबकी आजादी को दांव पर लगा दूंगी। इसलिए मैं अपनी आजादी का त्याग नहीं करूंगी, चाहे जो हो जाए।”
इन राज्यों में दर्ज हुई FIR –उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली, बंगाल, कानपुर और मध्य प्रदेश में कई पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। लीना मणिमेकलई पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है।

