रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ की स्पेशल स्क्रीनिंग और क्रिसमस सेलिब्रेशन में जमकर हुआ धमाल

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अपने जौली नेचर से लाखों के दिलों की धड़कन बनें अभिनेता रणवीर सिंह ने आज बड़े अलग अंदाज़ में क्रिसमस सेलेब्रेट किया। इंडस्ट्री के नई पीड़ी में नंबर वन हीरो कहलाने वाले रणवीर सिंह की शुक्रवार को फिल्म भी ‘83’ ने भी पहले दिन की बॉक्स ऑफिस की कमाई अच्छी की। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने उम्मीदों पर खरी नहीं उत्तरी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा फिल्म को शनिवार को हुआ। फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग शनिवार को रणवीर सिंह ने एक थिएटर में बच्चों के साथ राखी जहाँ क्रिसमस का मौका भी था और रणवीर सिंह ने अपनी गाड़ी खुद चलाकर वहां पहुंचे और बच्चों संग मजेदार वक्त स्पेंड किया। 

आपको बतादें कि फिल्म ‘83’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शुक्रवार के बजाए शनिवार में करीब 30 फीसदी का उछाल आया और इस  फिल्म के पहले दिन के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक न होने का हालांकि फिल्म के हीरो रणवीर सिंह पर खास असर दिखाई नहीं दिया। वह यहां क्रिसमस पर हुए एक कार्यक्रम में मस्ती के फुल मूड में नजर आए। जुहू पीवीआर में हुए इस खास कार्यक्रम के लिए रणवीर सिंह ने अपनी आदत के मुताबिक अतरंगी कपड़े पहने और खुद कार चलाकर बच्चों से मिलने पहुंचे और उनके साथ जबरदस्त अंदाज़ मं क्रिसमस मनाया। 

रणवीर सिंह की फिल्म  ‘83’ में उनके अभिनय की खूब तारीफे हो रही है और अभिनय को अगले साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी सम्मान मिलने की भी चर्चाए आम हुईं हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म ‘83’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव का किरदार किया है और ये फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार विश्वविजेता बनने के बारे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *