आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात भी देंगें आज। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का भी शुभारंभ करेंगें।
आपको बतादें कि सिगरा स्टेडियम में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। पीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में देशभर के शिक्षाविदों के अखिल भारतीय शिक्षा समागम में वो मुख्य अतिथि की तरह उपस्थित रहेंगें । देर शाम वे यहां से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब दो बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सेना के हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज परिसर जाएंगे और अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे।
यहां वे 20 छात्र-छात्राओं से मिड डे मील का टेस्ट चखेंगे। पीएम मोदी सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले 12 सौ 20 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 553.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

