चंडीगढ़ : आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर दुसरी शादी के बंधन में बांध रहे हैं। वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी हैं । 48 वर्षीय भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की शुभकामनाए दी हैं। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद दी है। हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यही शुभकामनाएं हैं।
सीएम दिल्ली पहुंचे –सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम हाउस पहुंच गए हैं। रस्में सुबह 11 बजे शुरू होंगी और दोपहर 2 बजे तक चलेंगी।

