अवतार 2 मूवी के टिकटों की सुनामी,एडवांस बुकिंग हुई करोड़ों की 

निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में जबरदस्त कमाई के बाद मनोरंजन जगत में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार आगामी 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई की है। बीते 24 घंटे मे जिस तरह से रिलीज के पहले दिन की टिकटें बिकनी शुरू हुई हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन ये देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की कमाई का नया रिकॉर्ड बन सकता है। पहले दिन की कमाई के मामले में अभी तक मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहले नंबर पर है जिसने रिलीज के पहले दिन साल साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की एडवांस बुकिंग को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, वे इसके ठीक हफ्ते भर बाद रिलीज हो रही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *