पहले ही दिन फ्लॉप हुईं ये फिल्में,जल्द रिलीज़ होंगी ओटीटी पर 

बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की ‘सम्राट पृथ्वीराज’, तमिल की ‘विक्रम’ और तेलुगू की ‘मेजर’ रिलीज हो गई है। जिसकी स्क्रीनिंग यूपी के सीएम योगी ने भी देखि और यूपी में सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री भी कर दिया है। वहीँ, अक्षय कुमार की फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई, वहीं दूसरी तरफ कमल हासन की ‘विक्रम’ ने सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। अगर आदिवि शेष की ‘मेजर’ की बात करें तो महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सबसे कम रहा। खबर मिल रही है कि सम्राट पृथ्वीराज और मेजर सिनेमाघरों के बाद अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो,  मेजर के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। मेजर की टीम ने हाल ही में इस बात का एलान किया था कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 60 दिनों के बाद ओटीटी पर रिलीज़ होगी। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म अगस्त के पहले सप्ताह के आसपास रिलीज होगी। हालाँकि तारीख पर अभी तक कोई फिक्स बात नहीं कही गई है। 
पृथ्वीराज हो सकती है इस तारिख को रिलीज़-रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म के 29 जुलाई 2022 या उसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *