दिल दहलाने वाली घटना,दुष्कर्म के बाद पेड़ से लटकाए शव 

लखीमपुर : यूपी लखीमपुर में बेहद दिल दहलाने वाली वारदात हुई,यहां दो बहनों की साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आज गुरुवार को पुलिस ने इस पर प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा नया खुलासा किया है,पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा है कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू के साथ अन्य छह और आरोपी गिरफ्तार हुए है। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली गी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम किया गया पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। मामले में आरोपियों पर अपहरण की धारा नहीं लगाई गई है।

खेत में ले गए थे किशोरियों को –
एसपी ने बताया है कि आरोपी पहले लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए ये सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात खुद कबूल कर ली है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया।पोस्टमार्टम परिवार वालों की मौजूदगी में कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *