अहमदाबाद : गुजरात में बुधवार बड़ा हादसा हुआ है,अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई जिससे सात लोगों की दुखद मौत हो गई है। निर्माणाधीन इमारत की यह लिफ्ट टूटकर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट में घटना अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के आसपास की है। एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूट गई और सात मजदूरों की भी दबकर मौत हुई है।
घटना की सूचना मिली देर से : महापौर
इस घटना पर अहमदाबाद के महापौर के.जे. परमार ने बताया है कि ये घटना सुबह बुधवार करीब 9:30 बजे की है लेकिन सूचना बिल्डर ने 11:30 के बाद पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है,साथ ही कहा कि हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों और विनियमों को तोड़ा है, हम जांच करेंगे कि क्या किसी ने गलत बिल्डिंग प्लान पारित किया है और उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

