श्रद्धा हत्याकांड पार्ट 2 आया सामने, पुलिस की तफ्तीश शुरू 

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड से हर कोई वाकिफ है, जिसे सुनकर आज भी सभी का दिल दहल जाता है, ऐसी ही एक और दिल्ली से ही वारदात सामने आई है।  दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक महिला का शव बरामद हुआ है कहा जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है और पुलिस अब मामलें की जांच में लग गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दो अलग-अलग स्थानों पर शव के टुकड़े मिले हैं। 

दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और बारीकी से स्थान की जांच हो रही है।जहां शव मिला है कि वहां पूरे इलाके की घेराबंदी करके पुलिस तलाशी अभियान शुरू कर चुकी है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची।  महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *