जहरीली शराब कांड का भंडाफोड़,इस विधायक को जाना होगा जेल

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले से बड़ा मामला समानें आया है जिसके मद्देनज़र माहुल जहरीली शराब कांड के मास्टर माइंड तक पुलिस ने अपनी दबिश देदी है और भांजा रंगेज नहीं बल्कि मामा बाहुबली विधायक रमाकांत यादव ही इसका मास्टरमाइंड निकला है। पुलिस द्वारा बाते जा रही जानकारी में इसकी पुष्टि हुई है। जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव को आज कोर्ट ने 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि विवेचना के दौरान रमाकांत यादव का नाम माहुल जहरीली शराब कांड में सामने आया है। न्यायालय से पुलिस को 14 दिनों की रिमांड मिल गई है। अब उससे पूछताछ होगी। इस मामले में अब तक छह आरोपियों पर रासुका और 13 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। अभी विवेचना चल रही है।

 मिले साक्ष –

माहुल जहरीली शराब कांड में चल रही विवेचना के दौरान पुलिस के हाथ बड़े सबूत लगे है जिनमे साफ़ हो रहा है कि रमाकांत यादव ही आरोपी है साक्ष्य के आधार पर इस बात  जिसका भी नाम प्रकाश में आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *