गौरतलब है कि विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल गवाह बने थे जिनकी ह्त्या कर दी गई है साथ ही इस ह्त्या के पपीचे माफिया अतीक अहमद का हाथ होने का पूरा शक है। जिसमें पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक मोहम्मद खालिद अजीम उर्फ अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, गुलाम और गुड्डू मुस्लिम के अलावा अतीक के बेटों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अतीक अहमद के अज्ञात सहयोगी भी आरोपी बनाए गए हैं। उधर, एसटीएफ द्वारा उमेश पाल हत्याकांड में बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहिल हसन को रसूलाबाद निवास से उठाया गया है।
बच्चो और पत्नी को गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ –उमेश पाल हत्याकांड में घटना के कुछ देर बाद ही अतीक अहमद के दो बेटों असद व अहजम को पुलिस ने उठाया और पत्नी को भी गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ चलती हुई है। उनके दो दोस्तों और तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने शाइस्ता परवीन से भी पूछताछ की। घटना के बाद जो सीसीटीवी फुटेज जारी हुआ, उसमें एक हमलावर को देखकर इस हत्याकांड में शक की सुई सबसे ज्यादा अतीक अहमद पर है। माफिया अतीक के दो दोस्तोंं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
उमेश पाल और उनके गनर की कल कर दी गई थी हत्या
कल बीते दिन शुक्रवार को चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी वहां घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज अपने घर पहुंचे।

