केजरीवाल के तीखे तेवर,बोले- कांग्रेस के 25 विधायक आना चाहते हैं आप में लेकिन उनका कचरा हम नहीं लेंगें

नई दिल्ली : आप पार्टी के कई नेताओं ने पंजाब में पार्टी का दामन छोड़ा है। जिस बात को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से जब इस पर जवाब माँगा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल सीएम का चेहरा नहीं होंगे। केजरीवाल ने आज ये भी कहा कि पार्टी से जब टिकट नहीं मिलता तो उनमें नाराज़गी हो जाती है। ये सिर्फ आप पार्टी में नहीं हैं बल्कि सभी पार्टियों में होता है।  नाराज लोगों को मनाने की कोशिश की जाती है। कुछ लोग मान जाते हैं और कुछ लोग दूसरी पार्टी का रुख करते हैं। 
हमारे संपर्क में कांग्रेस पार्टी के कई लोग है।  हम उनका कचरा लेना नहीं चाहते हैं। अगर हम उनका कचरा लेना शुरू कर दे तो आज शाम तक 25 कांग्रेस के विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। हमारे दो विधायक कांग्रेस में गए हैं। कांग्रेस के 25 विधायक और दो-तीन सांसद हमारे संपर्क हैं। लेकिन हमे कोई भी गंदी राजनीति नहीं करनी हैं . 

केजरीवाल के तेवर तेज –

आज हुई प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि देश के नेता मुफ्तखोरी और माफिया राज कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वह नेताओं की मुफ्तखोरी और माफिया राज का खात्मा किया जाएगा।  मंत्री और विधायकों को सरकार की तरफ से 4,000 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकते हैं तो देश की जनता को 300 यूनिट मुफ्त देने में क्या आपत्ति है। 

केजरीवाल सरकार महिलाओं को 1000 रुपये महीने पंजाब की माताओं-बहनों को देते हैं तो इससे वह मुफ्तखोर नहीं बन जाएंगी। यह जवाब उन्होंने पत्रकार के पूछे गए सवाल पर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *