10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनावों के बाद,जानिए समय और अहम् जानकारी

लखनऊ : यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छी और चिंताजनक खबर है कि आज  यूपी बोर्ड की 2022 की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने काफी कुछ सपष्ट कर दिया है। जिसमें  उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए  उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं चुनाव बाद कराए जाने का फैसला किया है। जिसके चलते अब ऐलान हुआ है कि  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा। वहीं, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। 

इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जैसा की सभी जानतें है कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से बीते दो वर्ष से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है। जबकि  2018 और 2019 में परीक्षाएं फरवरी में आयोजित हुईं थी,लेकिन 2022 में चुनाव कार्यक्रम के दौरान स्कूलों की व्यस्तताओं के कारण परीक्षाओं का आयोजन देरी से किया जाएगा। सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों में बोर्ड परीक्षाओं को चुनाव के बाद ही कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। हालांकि, 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में होने की खबर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *