नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में हैं,जहां से उन्होंने जेल में बंद होने के बावजूद भी सोशल मीडिया से कनेक्ट हैं इस बात का इसलिए कहा जा सकता है कि क्यूंकि होली (8 मार्च) के दिन शाम के वक्त उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हाहाकार मच गया है। सिसोदिया के इस ट्वीट को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। और कह रही है कि क्या मनीष सिसोदिया जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं?
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, ‘जेल में मनीष सिसोदिया के पास फोन?’ गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक मनीष सिसोदिया ने कोई ट्वीट नहीं किया था। उनके ट्विटर हैंडल से होली की शाम को पहली बार एक ट्वीट किया गया है जिसे लेकर बवाल फैल गया है।
ट्वीट में लिखा –मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट में लिखा है, ‘आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है; लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया।’

