ओवैसी सपा का एजेंट बनकर यूपी में आया है : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश में  कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य कानपुर में मौजूद है। 
इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने सीधा सीधा ओबैसी पर हमला बोला और कहा कि  “उस व्यक्ति को चेतावनी देता हूं जो सिटीजनशिप एक्ट संशोधन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम फिर से कर रहा है। जनता जानती है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर प्रदेश में आ गया है।” 
मुख्यमंत्री योगी ने आज ये भी कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए भारत ने दुनिया में सबसे अच्छा प्रबंधन किया। अब तक देश में 112 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने ाल बिहारी बाजपाई को स्मरण करते हुए कहा कि वो कहते थे सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है. उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और  प्रधानमंत्री मोदी को पार्टी का प्रेरणा स्रोत बताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *