पटना : बिहार के भागलपुर में पुल गिरने के बाद अब जांच पहले से कराए जाने की मांग हो रही थी। आमजन कोई तर्क स्वीकारने को तैयार नहीं है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने महागठबंधन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है। आम जनता सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल के ढहने की तस्वीर लगाकर सरकार को निशाना साधा है। नौ साल से यह पुल एक कंपनी बना रही है और कुल लागत की 10% राशि दो साल के अंदर गंगा में समाती दिखी। इस पुल के निर्माण का टेंडर एसपी सिंगला कंपनी के नाम खुला था। इस कंपनी को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई ड्रीम प्रोजेक्ट मिले हुए हैं।
भागलपुर पुल ढहा, दो साल में 10 फीसदी पैसा डूबा

