कलयुगी औलाद की घिनौनी करतूत,सुनकर आपके होश हो जाएंगें फाख्ता 

गौरतलब है कि बीते दिन मंगलवार को कानपुर में हुए बुजुर्ग दम्पति के डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई थी। लेकिन ठीक 24 घंटे के बाद आज बुधवार को इस मामलें में बड़ा खुलासा हुआ है, कानपुर की बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में इस ह्त्या काण्ड में आरोपी गोद ली हुई बेटी ही निकली, जिसनें प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने पूरा सच बताया और पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए माता-पिता की हत्या करवाई है। 

 क्या था मामला-
आपको बतादें कि मूलरूप से सरसौल के प्रेमपुर गांव निवासी मुन्ना लाल उत्तम (60) पत्नी राजदेवी (55) 26 साल के बेटे अनूप और गोद ली हुई बेटी कोमल (24) के साथ बर्रा दो ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहते थे। छह माह पहल वह विजय नगर स्थित फील्ड गन फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रात एक से दो बजे के बीच कोमल ने दरवाजा खोलकर अपने प्रेमी रोहित को घर के भीतर दाखिल कराया। दोनों ने मिलकर मुन्ना लाल व राजेदवी को मारापीटा और फिर गला रेत दिया। उसके बाद रोहित वहां से निकल गया। रोहित के जाने के करीब दस मिनट बाद कोमल ने पहली मंजिल पर सो रहे भाई अनूप को माता-पिता की हत्या की जानकारी दी। तब अनूप ने पुलिस को बुलाया। 

अनूप के अनुसार रात करीब ढाई बजे बहन उसके पास चीखती हुई पहुंची और बताया कि तीन लोग घर में घुस आए थे, जिन्होंने मम्मी-पापा की हत्या कर दी। कोमल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वारदात के बाद उसने अनूप की पत्नी के भाइयों पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने आननफानन पर दो पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि अनूप और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। पुलिस अब उनके नाम एफआईआर से हटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *