तजिंदर बग्गा को लेकर रवाना हुई दिल्ली पुलिस,हाईकोर्ट पहुंचने की आशंका 

चंडीगढ़ : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार करके जब गई तो इस  मामले में दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच काफी देर तक विवाद बना रहा लेकिन अभी दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली आउटर से डीसीपी समीर शर्मा पुलिस बल के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे और लगभग पौने तीन बजे दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस लेकर निकल गई है।

आज सुबह शुक्रवार को पंजाब पुलिस दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करके उनके घर से मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह की अगुवाई पर दिल्ली से मोहाली लेकर  निकल पड़ी लेकिन  ले जाते समय  हरियाणा पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास दिल्ली पुलिस को रोक लिया।था 

पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सीआईए-1 तजिंदर सिंह बग्गा और पंजाब पुलिस को पूछताछ के लिए सदर थाना पिपली में लेकर आई जहां कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल जिला के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद थे। वहीं पंजाब सरकार ने एडीजीपी शरद चौहान को कुरुक्षेत्र रवाना कर दिया है। वे कुछ ही देर में कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। 

 तजिंदर के पिता का बयान-
पंजाब पुलिस ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनके पिता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हमारे पास तजिंदर बग्गा की कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *