बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेटे पर पुलिस ने रखा 25,000 का इनाम,रंगदारी का आरोप

अहमदाबाद : गुजरात के साबरमती जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। अली पर पांच करोड़ की रंगदारी और जानलेवा हमलें के मामले में फरार चल रहा है। बता दें कि अतीक अहमद साढू जीशान ने बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद समेत नौ लोगों पर 31 दिसंबर को मारपीट और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में करेली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जिशान का आरोप है कि अली अपने गुर्गों के साथ करेली स्थित उसके कार्यालय पर पहुंचा और जेसीबी से उसकी बाउंड्रीवाल तोड़ दी और अहमदाबाद जेल में बंद अपने पिता से बात कराई. इसके बाद अतीक ने जमीन को पत्नी साइस्ता परवीन के नाम करने को कहा था. इनकार करने पर अली ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी. घटना के संबंध में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है. यही नहीं जीशान ने परिवार के लोगों को पीटने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में अली के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अली अभी भी फरार चल रहा है। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद इस वक्त गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद है वहीं उसके दो बेटे उमर और अली फरार चल रहे हैं. पुलिस ने अली पर जहां अब इनाम घोषित किया है वहीं, उमर पर पहले ही इनाम घोषित कर चुकी है।