अयोध्या जिले के थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर से बड़ी वारदात सामने आई है यहां एक नागा साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दे गई है। साधू के गले सीने व पीठ पर धारदार हथियार से मारा गया है। पहले किसी पतले तार से उसका गला घोंटा गया है और फिर चाकू मारे गए हैं। आज बृहस्पतिवार सुबह में इसकी जानकारी होने के बाद पुलसि घटनास्थल पर पहुंची जहां एसएसपी राजकरण नायर, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ बीकापुर डॉ राजेश तिवारी समेत फॉरेंसिक टीम भी आई। घटनास्थल की जांच की गई है।
बतादें कि मृतक साधु की पहचान राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास (44) के रूप में हुई है और ये नागा साधू बसंतिया पट्टी से जुड़ा हुआ था। मृतक साधु आश्रम के सबसे अंदरूनी हिस्से के तीसरे कमरे में रहता था। उसके साथ दो शिष्य भी रहते थे। घटना के बाद से ऋषभ शुक्ला नामक शिष्य मौके से फरार मिला जबकि दूसरे शिष्य गोविंद दास को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फरार ऋषभ शुक्ला को मृतक साधु ने 15 दिन पहले ही अपने साथ रखा था, और वो खाना बनाया करता था।
पुलसि ने प्राथमिक जांच में इसके पीछे लूट का कारण बताया है।मंदिर व अगल-बगल रहने वाले नागा साधुओं का कहना है कि मृतक रामसहारे दास हनुमान जी का श्रृंगार आदि करता था। वहीं, उक्त आश्रम में सभी कमरों में सीसीटीवी लगा हुआ था लेकिन उसे किसी ने बंद कर दिया था। बंद करने वाला युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज व हार्ड डिस्क को अपने पास लेलिया है।

