लालू यादव की हालत हुई नाज़ुक, दिल्ली रेफर

पटना: लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ी खबर आई है कि पटना के पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत काफी नाजुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी हो रही है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की पूरी जानकारी भी ली है। लालू के बेटे तेजस्वी ने बिहार की जनता से कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सोमवार को बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया जाएगा। राजद प्रमुख की हालत स्थिर है,कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी देख रेख में लगी है। 
राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *