कंगना रनौत के खिलाफ जावेद अख्तर ने डाला था केस,बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना को नहीं दी राहत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की परेशानियां बढ़ गई हैं अक्सर विवादों में फसी रहने वाली अब बॉम्बे हाईकोर्ट से भी झटका खा गयीं हैं। गौरतलब है कि बहुचर्चित जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना के खिलाफ एक मानहानि का मामला दर्ज हुई है। कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने आज सिरे से खारिज किया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसके बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने टीवी पर इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। जावेद अख्तर पर कई सारे आरोप लगाए थे। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था।जावेद ने ये कहा है कि कगना के बयान से उन्हें ठेस पहुंची हैं। अख्तर के वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *