पाकिस्तान सीमा पर आपात लैंडिंग फील्ड का आज हुआ उद्घाटन

नई दिल्ली : आज भारत देश की वायुसेना में इतिहास रचा गया है। जिसके चलते आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडगरी द्वारा पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) का उद्घाटन कर दिया है। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने एनएच 925 ए पर 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का उद्घाटन किया।  उद्घाटन के बाद वायुसेना के लड़ाकू विमान सीधे हाइवे पर उतरे है।जिसे देख पूरा भारत खुश हैं।  सुखोई, जगुआर और हरक्यूलिस ने आसमान में अपना दम दिखा रहे हैं। और शानदार तरह से हाइवे पर लैंड किया। भारत-पाक सीमा से महज 40 किमी दूरी पर बाड़मेर-जालोर बॉर्डर के अड़गावा में बनी इमरजेंसी हाइवे हवाई पट्टी का उद्घाटन करने के लिए दोनों केंद्रीय मंत्री एक साथ दिल्ली से हरक्यूलिस विमान में सवार होकर बाड़मेर पहुंचे। आपात लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज एतिहासिक दिन है। पहले सड़क पर वाहन चला करते थे, लेकिन 21वीं सदी में सड़क पर भी विमान उतरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा और परिवहन मंत्रालय के सहयोग से देश में इस तरह के 12 हाईवे तैयार किए जा रहे हैं, जहां विमानों की लैंडिंग करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *