मशहूर संतूरवादक पं० शिवकुमार शर्मा का निधन,लम्बे समय से थे बीमार

मुंबई : महान संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल थी। बता दें कि पिछले छह महीने से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जानने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। उनकी पत्नी का नाम मनोरमा और बेटे के नाम राहुल शर्मा है. उनके बेटे भी एक संगीतकार है।
हरिप्रसाद चौरसिया के साथ पंडित शिवकुमार शर्मा की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। ये जोड़ी ‘शिव-हरि’ के नाम से काफी पॉपुलर थे। पंडित शिवकुमार शर्मा को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. उन्हें 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्म श्री और 2001 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1985 में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के बाल्टीमोर की मानद नागरिकता प्रदान की गई थी।