आज  सलमान की इस फिल्म का होगा ट्रेलर रिलीज़,फैन्स हुए बेताब

सल्लू भाई एक्टर सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियों में चर्चा बटोर रहें हैं। उनकी आने वाली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” ईद पर रिलीज़ होगी। हर साल सल्लू भाई ईद पर अपनी एक फिल्म लेकर आते हैं जिसके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। एक स्टार कास्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा है कि आज 10 अप्रैल को ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही इसे लेकर चर्चाए गरम हैं। इस फिल्म का ट्रेलर किस समय रिलीज होगा,ये जानतें हैं।  किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर आज यानि 10 अप्रैल को शाम 6 बजे लॉन्च होने वाला है। अब मेकर्स इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *