चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’, खुश हुए चौधरी जयंत सिंह-पीएम को किया धन्यवाद

मेरठ : केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ जानकारी को साझा किया है। चौधरी जयंत सिंह ने सरकार को धन्यवाद दिया है और कहा कि आज सीटों के बंटवारे की बात नहीं, आज आभार व्यक्त करने का धन्यवाद बोलने का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं परिस्थिति को देखकर बात करता हूं। उन्होंने कहा कि अजित सिंह का अधूरा सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये भावुक और यादगार पल है। यह फैसला पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं कोई पोस्ट डिलीट नहीं करूंगा। कहा कि लोकतंत्र में शिकायत और आंदोलन होते हैं। जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश मूल भावना को जानते  समझते हैं और भाजपा में जाने की बात पर कहा कि आज किस मुंह से इन्हें इनकार करूं। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है। वहीं, पिछले कई दिनों से जयंत के भाजपा में जाने की बात जोर-शोर से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *