भारी बारिश से तबाही,70 लोगों को बचाया गया

मसूरी : लगातार हो रही बारिश अब बेहद परेशानी का सबब बन गई है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मसूरी में बीते रविवार को बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं देर शाम से लगातार सात घंटे तक जारी झमाझम बारिश से मसूरी-दून मार्ग पर पहाड़ से मलबा आने लगा और ,जिससे मार्ग ठप हो गया।  किंग्रेग मार्ग पर भी बड़े मोड़ पर पुश्ता ढहने से भी आवाजाही बाधित हो गई है।

 तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई, जबकि घूमने आए पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए। बारिश के चलते सड़कों का पैचवर्क कार्य प्रभावित हो गया है। साथ ही पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। बारिश संग घना कोहरा भी बना हुआ है।  ब्लॉक के उप प्रमुख भीम सिंह चौहान व कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल सारी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रेमनगर, सेलाकुई, में भी पानी भरने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ तैनात किए गए हैं।जलस्तर बढ़ जाने के कारण 20 से अधिक मकानों में पानी घुसा है। इन मकानों में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *