पौराणिक मार्ग पर पर्यटक कर सकेंगे ट्रैकिंग,तैयारी शुरू 

ऋषिकेश: अब यात्री ऋषिकेश से केदारनाथ तक के पौराणिक मार्ग पर अब ट्रैकिंग की सुविधा होने जा रही है। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने इस पौराणिक मार्ग के मूल स्वरूप को फिर से शुरू करने की कवायत जारी है। उन्होंने गंगा पदयात्रा शुरू किए जाने की योजना तैयार हुई है,साथ ही उन्होंने इस मार्ग पर 22 किमी की पदयात्रा भी की थी।

डीएम ने कहा कि इस मार्ग पर प्रकृति और अध्यात्म का अनूठा संगम होगा यात्री मां गंगा के किनारे-किनारे प्रकृति की विविधता के एहसास को आत्मसात करते हुए यात्रा का लुत्फ उठा पाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि रोजगार व स्वरोजगार का भी विस्तार होगा। इस योजना के मुताबिक़, ऋषिकेश से देवप्रयाग तक पैदल चारधाम यात्रा इसी साल शुरू होगी। गंगा पदयात्रा का आगाज साधु-संतों के पहले जत्थे के निकलने के साथ होगा जो इसी साल चारधाम यात्रा में पहुँच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *