देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को स्टार्ट-अप्स के साथ चर्चा के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एलान किया कि अब से हर साल 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
भारत का झंडा बुलंद कर रहे स्टार्टअप्स
जैसा की सभी जानतें है कि पीएम मोदी ने आज शनिवार को स्टार्टअप कारोबारियों के साथ बातचीत की और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वार्त्लाप किया। जिस मौके पर पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि, हमारा प्रयास देश में बचपन से ही छात्रों में इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित करना है। 9,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब्स, आज बच्चों को स्कूलों में इनोवेट करने और नए विचारों पर काम करने का मौका दे रही हैं। मोदी ने नेशनल स्टार्ट-अप डे मनाए जाने का ऐलान करते हुए,कहा कि देश के उन सभी स्टार्ट-अप्स को, सभी इनोवेटिव युवाओं को बहुत-बहुत बधाई, जो स्टार्टअप्स की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं।बीते साल 42 यूनिकॉर्न हमारे देश में बने हैं। हजारों करोड़ रुपये की ये कंपनियां आत्मविश्वासी भारत की पहचान हैं। आज भारत तेजी से यूनिकॉर्न की सेंचुरी लगाने की तरफ बढ़ रहा है। भारत के स्टार्टअप्स खुद को आसानी से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं।

