दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदला और भीषण गर्मी के बीच आज शुक्रवार दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। गाजियाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी। मानक केंद्र सफदरजंग पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश, चल रही हवा

