नई दिल्ली : आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया है,जी हाँ देश को आज नए राष्ट्रपति के र्रोप में आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू मिली है। बीती 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए संसद भवन में वोटों की गिनती की गई और चरण की गिनती में सांसदों के वोट गिने गए। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट पाए है। कुल 15 वोट अवैध थे।
द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गयीं हैं। द्रोपदी पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति बनी है। मुर्मू का राष्ट्रपति चुना गया है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की हुई। मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पीएम देंगें रात्रि भोज-
कल शुक्रवार शाम 5:30 बजे से दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

