लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी काफ़ी तेज हो गई है। वहीं राजनीति पार्टियों के गठबंधन का दौर जारी है। इसी बीच ख़बर आ रही थी कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के बीच भी गठबंधन हो सकता है , लेकिन चंद्रशेखर ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का खंडन किया कि समाजवादी पार्टी से हमारा कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर ने बताया की अखिलेश यादव से मेरिपिछले 6 महीनों के कई बार राजनितिक मुद्दों को लेकर मुलाकातें हुई है , लेकिन मुझे उनसे मिलकर यही लगता है की अखिलेश यादव एक दलित विरोधी विचारधारा रखते हैं , और उनको दलितों की कोई ज़रूरत नहीं है। इसलिए हमने फ़ैसला किया है कि हमारी पार्टी का समाजवादी पार्टी गठबंधन नही होगा।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी में हम अपने दम पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता हूं , और यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने दलित समाज को अपमानित किया है। चंद्रशेखर ने कहा हम कांशीराम को अपना नेता मानते हैं। और दलित समाज किसी का एहसान नहीं लेता है
बता दें कि यूपी में करीब 22 प्रतिशत दलित आबादी है और यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 85 सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर बसपा की काफ़ी अच्छी पकड़ है लेकिन पिछले दो बार के चुनावों में यहां भी मायावती को नुकसान हुआ है।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का सपा के साथ गठबंधन से इंकार, कहा अखिलेश हैं दलित विरोधी

