प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल से निकलते वक्त अतिक और अशरफ पर हमला किया गया। करीब रात 10.15 बजे गोलीबारी की यह घटना हुई। अतीक और उसका भाई मेडिकल चेकअप कराकर अस्पताल से बाहर निकल रहा था। अस्पताल से बाहर आने के बाद पत्रकार दोनों से सवाल करने लगे , इसी दौरान पत्रकार हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वहीं तुरंत ही दोनों की मौत हो गई। गोलीबारी में एक पत्रकार और एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी है। अतीक अहमद और अशरफ की मौत के बाद शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा-144 लगा दी गई है। वहीं प्रयागराज में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है. उन्होंने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। इस घटना के बाद सीएम योगी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अतीक और अशरफ की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में तनाव बढ़ गया है। वहीं इस घटना के बाद भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ये आसमानी फैसला है। वहीं यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पाप पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।
Breaking News : अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या

