नई दिल्ली : सड़क परिवहन मंत्रालय यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र 8 लोगों की की क्षमता वाले वाहनों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी , उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पैसेंजर्स की सुरक्षा के स्तर को बढ़ाना है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वाहनों में सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार निर्माता कंपनियों को गाड़ियों में एयरबैग की संख्या बढ़ानी होगी. उन्हें 8 लोगों तक की क्षमता वाले वाहनों में कम से कम 6 एयरबैग लगाने को अनिवार्य किया जाएगा। नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार पहले से ही सभी गाड़ियों में कम-से-कम2 एयरबैग देना अनिवार्य कर चुकी है।
ड्राइवर के लिए एयरबैग की अनिवार्यता जुलाई 2019 से लागू की गई थी जबकि अगली सीट पर बैठने वाले के लिए एयरबैग 1 जनवरी 2022 से अनिवार्य किया गया है । गडकरी ने कहा कि वाहनों की टक्कर के प्रभाव को कम कर सवारियों को सुरक्षित रखने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है कि वाहनों में चार अन्य एयरबैग भी दिये जाएं। गडकरी ने कहा, भारत में मोटर वाहनों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यह अहम कदम है। उन्होंने कहा था कि सिर्फ ऊंची कीमतों वाली बड़ी कारों में ही कर निर्माता कंपनिया 8 एयरबैग देते हैं , उन्होंने कहा था कि छोटी कारें अधिकतर माध्यम वर्गीय वाले परिवार ही खरीदते हैं लेकिन उनमें एयरबैग नहीं होने से यात्रियों के हादसा होने पर मौत की आशंका बढ़ जाती है।

