आज माता वैष्णो का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे राहुल गाँधी

जम्मू : अनुच्छेद 370 के ख़त्म होने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी आज गुरूवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज राहुल जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर 12.20 बजे पहुँचेंगे,और राहुल सीधे वैष्णो देवी के दरषन करने के लिए निकलेंगे। 
ख़ास बात ये है कि कल राहुल वहां से पैदल चलकर ही माँ के भवन पहुँचेंगें। जिसके उपरान्त रात में विश्राम के बाद  लाइव आरती में शरीख होंगें । अगले दिन शुक्रवार सुबह वह जम्मू के लिए रवाना होंगे, यहां जेके रिजार्ट में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे। जम्मू और कटड़ा में राहुल का जोरदार स्वागत की तैयारी हुईं हैं। 
जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेताओं की बुधवार राहुल के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठकें हुईं। इसमें विभिन्न समितियों से तैयारियों की समीक्षा की गई। दिल्ली से आई सुरक्षा टीम ने भी आयोजन के स्थान का (कटरा) का सम्पूर्ण निरीक्षण किया है। 
आज इस आयोजन में गुलाम नबी आजाद के खेमे और अन्य नेता एक साथ राहुल की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जबकि इससे पहले पार्टी कार्यक्रमों से आजाद की टीम गायब थी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि राहुल वीरवार जम्मू पहुंचकर सीधे माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना होंगें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *