देहरादून : उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी करलिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इस बात की जानकारी दी है। उत्तराखंड का अगला राज्यपाल का चेहरा कौन होगा इसके कयास शुरू हो गए हैं। आज पद से इस्तीफ़ा देने वाली बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की थी। बीते 26 अगस्त को ही उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में उनका उपयोग कर सकती है। मौर्य का यूपी के आगरा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रहा है। वह आगरा की महापौर भी रहीं हैं। 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।
उत्तराखंड के नए राज्यपाल का चेहरा साफ़ नहीं है।लेकिन ये चर्चा हो रही है कि हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरेलकर को उत्तराखंड राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की बात है। गौरतलब है कि तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल पद पर आने वाली आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल थीं।
उत्तराखंड में अभी तक रहे राज्यपालों की सूची –सुरजीत सिंह बरनाला राज्य में 09 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003 तक पद पर रहे।
सुदर्शन अग्रवाल प्रदेश में 08 जनवरी 2003 से 28 अक्तूबर 2007 तक
बनवारी लाल जोशी 29 अक्तूबर 2007 से 05 अगस्त 2009 तक
मार्गरेट अल्वा यहाँ 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक रहे।
अज़ीज़ कुरैशी 15 मई 2012 से 08 जनवरी 2015 तक रहे।
कृष्ण कांत पॉल 08 जनवरी 2015 25 अगस्त 2018 तक रहे।
बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त 2018 से 08 सितंबर 2021 तक रहीं हैं।

