लखनऊ : कल सदन को सम्बोधित करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्काल दिल्ली निकल गए थे क्यूंकि वहां गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार पर बड़ी बैठक हुई थी। आज जब यूपी मुखिया लखनऊ पहुंचे तो सीधे एयरपोर्ट से लखनऊ पीजीआई पहुंचे हैं,क्यूंकिकाफी दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह वहां भर्ती हैं। जिनकी हालत आज अचानक ख़राब हो गई है। इसलिए योगी आदित्यनाथ सीधे अस्पताल पहुंचे हैं,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे अस्पताल आकर मुलाक़ात की थी।
आज कल्याण सिंह की तबियत पर संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया है कि कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है और उन्हें यूरिन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। देर शाम तक या कल सुबह तक ही उनके हालत पर डॉक्टर्स कुछ पाएंगें।
आपको बतादें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बीते महीने चार जुलाई को हालत बिगड़ने पर पीजीआई भर्ती किया गया था। जहां उनका लम्बे समय से क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। वह लोगों की बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देने के साथ ही उत्तर भी देने लगे थे। लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़ों,गुर्दों में अधिक परेशानी है जिसका असर उनके दिम्माग पर भी आ रहा है।

