हिमाचल : आज सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल पहुंचे हैं। जिनके स्वागत में छोटी काशी सज-धजकर बेहद खूबसूरती से तैयार की गई है। राज्य के सीएम जयराम भी पीएम के स्वागत में मौजूद हैं। जयराम सरकार के चार साल पूरे हुए हैं। जिसका आयोजन आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पीएम मोदी की मौजूदगी में किया जा रहा है। पीएम यहां जनसभा करेंगे। वह दो घंटे रुकेंगे। पीएम प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात भी सौपेंगें।पीएम आयोजन स्थल पर पहुँच चुके है जहाँ उन्होंने मौजूद जनता को देख कर ख़ुशी जाहिर की है।इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने मंच पर पीएम मोदी को चंबा थाल भेंट की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर 28193 करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया। डिजिटल वॉल पर निवेशकों व कंपनी के नाम दर्शाये गए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का भी भ्रमण किया।
पीएम को देख जनता में जोश –
आज सोमवार सुबह से ही प्रदेश में मौसम साफ़ है जिसके चकते आयोजन में जनता बढ़ चढ़ के पहुंचे हैं। हज़ारों की संख्या में लोग छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में पहुंच चुके हैं। पारंपरिक वेशभूशा और वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे लोगों में भी गजब का उत्साह दिख रहा है।
1621 बसों का प्रबंध
आज पीएम के इस कार्यक्रम में मंडी में जनसभा के लिए प्रदेशभर से 1621 बसों को लोगों को लाने और ले जाने के लिए व्यवस्था की गई है। बसों में हजारों लोग दूर-दूर से आने वाले हैं। इसके लिए जिला मंडी प्रशासन ने बसों के आने और सवारियों को उतारने की व्यवस्था कर दी है। चालकों और परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे जनसभा में आने वाले लोगों को नि:शुल्क सफर कर मंडी पहुंचाएं। बसों में हजारों लोगों को मंडी पहुंचाने की व्यवस्था है।
आज पीएम करेंगें इन योजनों की शुरुआत –
2,000 करोड़ रुपये की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना को शुरू करेंगें। हरी झंडी दिखाएंगे।

