कर्नाटक में भाजपा को झटका,पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस में शामिल 

कर्नाटक : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आज सोमवार को कांग्रेस का दामन थामा । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता प्राप्त की।  जगदीश शेट्टार ने बीते दिन रविवार को ही भाजपा से इस्तीफ़ा दिया था और आज सोमवार को ही शेट्टार कांग्रेस में शामिल हुए। शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्होंने भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। वह जल्द ही अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे, और इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में भी उतरेंगे। 
बीजेपी से हटने का दर्द –
कांग्रेस में आने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि ‘मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हु कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी को आगे बड़ाने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *