बड़ी खबर सामने आई है पंजाब पुलिस के मोहाली में स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला किया गया है। जिसके तहत जानकारी में सामने आया है कि इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह भीषण हमला किया गया है। फ्रंट साइड में हमला बताया जा रहा है, जिससे दफ्तर की खिड़कियों दरवाज़ों के कांच टूटे हैं। इस हमले के विषय में मोहाली एसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया है कि यह एक मामूली धमाका है। हमला इमारत के बाहर से हुआ है। इसे रॉकेट जैसी चीज से हमला किया गया है। कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने ये भी कहा है की इस हमले की जांच में हमारे वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम लगी है। पुलिस इसे किसी आतंकी हमले से जोड़ने पर इंकार कर रही है। एसपी से यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है तो मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जांच जारी है।
इससे पहले मोहाली पुलिस की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि मोहाली के सेक्टर 77 में एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। जबकि अभी तक बड़े किसी नुक्सान की खबर नहीं मिली है। बड़े अधिकारी मामलें की जांच में जुट गए हैं। फोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है।
इस मामलें में आशंका जताई जा रही है कि पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ है। लेकिन इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सारे क्षेत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यालय के बाहर से कोई विस्फोटक सामग्री फेंकी गई है।
हाल ही में मिली थी विस्फोटक सामग्री –तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर स्थित अजनाला के गांव गुज्जरपुरा निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू और गांव खानोवल निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गा विस्फोटक सामग्री लेकर नौशेरा पन्नुआं इलाके में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और पड़ताल के दौरान दोनों को दबोच लिया गया।

