माफिया भाइयों की हत्या पर उठ रहे सवाल,अस्पताल क्यों लाए गए?

प्रयागराज : प्रयागराज में माफिया भाइयों अतीक और अशरफ की खुलेआम ह्त्या के बाद धूमनगंज पुलिस के एक दावे को लेकर चर्चा हो रही है कि अस्पताल ले जाते वक्त कैमरे के सामने अतीक व अशरफ सही सलामत थे फिर उन्हें अस्पताल क्यों लाया गया था। हालाँकि इस मामलें में धूमनगंज पुलिस का दावा है कि तबीयत ठीक नहीं होने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया था।मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की तरफ से तहरीर दी गई है।

इसमें लिखा है कि 15 अप्रैल की शाम अतीक व अशरफ ने बेचैनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले कर आई थी। रात 10.19 मिनट पर पुलिस टीम दोनों को लेकर कॉल्विन अस्पताल के लिए निकली। बड़ी बात यह है कि घटना से कुछ देर पहले कॉल्विन अस्पताल के गेट पर पहुंचने के दौरान दोनों न सिर्फ सही सलामत नजर आए थे बल्कि मीडिया से बातें भी की थीं। चर्चा इस बात की भी है कि पुलिस खुद का बचाव कर रही हैं। जबकि कोर्ट ने अतीक व अशरफ को कस्टडी रिमांड पर देने के लिए जो शर्तें दी थीं कि रोजाना मेडिकल कराए जाने की अनुमति नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *