नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को तेलंगाना में सिकंदरबाद रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी पिछले कुछ सालों में देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए उनकी आधारशिला रखी है। कई स्टेशन तो बनकर तैयार भी हो गए हैं और खुद पीएम की ओर से उनका उद्घाटन भी किया गया है।
बता दें कि देश के प्रमुख स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाना पीएम मोदी की व्यापक दृष्टि का एक हिस्सा है। जिसमें अहम स्टेशन को नए रूप देने के साथ-साथ हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। एक बार उन स्टेशनों पर एक नजर डाल लें जिनका कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें कुछ ऐसे हैं जो जनता को समर्पित भी हो चुके हैं।
वहीं इस साल जनवरी में पीएम मोदी महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। फरवरी में कर्नाटक में डेवलप किए गए बेलगावी रेलवे स्टेशन को लोगों को समर्पित किया। और मार्च में पीएम मोदी ने श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया.
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

