देश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते राज्यों में अब गर्मी की तपिश जान ले रही हैं,लोगों का घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है ,कई राज्य लू की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान जा पहुंचा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, वहीं दक्षिण के राज्यों में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम एक्सपर्ट की मानें तो, आने वाल एक दो दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है यहां बारिश की संभावना है। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।
बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी इलाकों और उसके आसपास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद में मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल और उत्तराखंड में 19 अप्रैल को अच्छी खासी बारिश का अनुमान है।

