राजधानी में 11 से 13 नवंबर तक भरपूर होगा मनोरंजन,तैयारियां पूरी 

प्रदेश में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होगा। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में फिल्म निर्माता कबीर खान की फिल्म 83 से महोत्सव की शुरुआत होगी। यह फिल्म विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए तैयार हुई है इसे दब किया गया है।

इसके अलावा देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हैं और महोत्सव के संस्थापक निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि डीआईएफएफ उत्तराखंड के लोगों के प्रति अच्छे सिनेमाघरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से काम हो रहा है। उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों के नवोदित फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, गायकों के बीच यह महोत्सव काफी प्रिय है।  शुरुआत 11 नवंबर को सुबह 10 बजे राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में कबीर खान की ओर से निर्देशित फिल्म 83 से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *